सरायकेला: ईचागढ़ और चौका में अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 48,300 घनफीट बालू जब्त

Sand Mining : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने ईचागढ़ और चौका में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त किया. बिना वैध चालान पत्थर ले जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश

Sand Mining : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने गुरुवार को अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए ईचागढ़ और चौका थाना क्षेत्र में कार्रवाई की. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया गया.

ईचागढ़ और चौका में छापेमारी, 48,300 घनफीट अवैध बालू जब्त 

निरीक्षण के दौरान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो, जारागोडीह और वीरडीह बालू घाटों के विभिन्न जीआर (GR) स्थलों से करीब 38,100 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया. इसके बाद चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह में भी छापेमारी की गई, जहां विभिन्न जीआर स्थलों पर 10,200 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त किया गया.  इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 48,300 घनफीट अवैध बालू प्रशासन ने जब्त किया.

बालू के खनन और भंडारण की जांच करने पहुंचे अधिकारी

बिना चालान वाहन जब्त, अवैध बालू का होगा ई-ऑक्शन

अभियान के दौरान चौका-पातकुम सड़क पर वाहन संख्या JH05CA6325 बिना वैध परिवहन चालान के पत्थर खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया. प्रशासन ने वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए चौका थाना के सुपुर्द कर दिया. जिला प्रशासन की और से बताया गया कि जब्त किए गए अवैध बालू भंडारण के संबंध में नियमानुसार ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. 

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : डीसी 

इधर जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन का जांच और प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >