एसपी निधि द्विवेदी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश, बेहतर पुलिसिंग पर जोर

Seraikela Crime Review Meeting: सरायकेला में एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई. मीटिंग में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक, मुहर्रम की सुरक्षा व्यवस्था, महिलाओं और  POCSO मामलों में त्वरित कार्रवाई, लंबित मामलों के निपटारे और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट  

Seraikela Crime Review Meeting: सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा (क्राइम) बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की कानून व्यवस्था को सही करने, बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. 

सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

मीटिंग में एसपी निधि द्विवेदी ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष कदम उठाने का निर्देश दिया. 

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश 

एसपी ने मुहर्रम में विधि व्यवस्था सही करने, संवेदन शील स्थानों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने महिलाओ से संबंधित केस और पोस्को एक्ट के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा. 

मीटिंग में एसपी निधि द्विवेदी और अन्य

लंबित मामलों की समीक्षा 

मीटिंग में एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए. इसके साथ ही मामलों के त्वरित निपटारे के लिए समय पर न्यायालय में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल करने का निर्देश दिया, जिससे कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके. एसपी ने सभी को टीम वर्क के साथ काम करने और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पुलिसिंग को मजबूत करने की हिदायत दी. 

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद 

बैठक के दौरान एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, एसडीपीओ चांडिल के अलावे सरयकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, चौका प्रभारी गौरव कुमार, खरसावां प्रभारी राहुल सिंह, आदित्यपुर अंजनी कुमार, गम्हरिया संजय प्रसाद,चण्डिल संतन तिवारी सहित कई पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >