सरायकेला में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला में एक महिला की तेज धार वाले हाथियार से मारकर हत्या कर दी गयी है. वह अपनी सास के साथ शौच करने के लिए घर से बाहर गयी थी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा गांव में सोमवार की रात एक महिला की तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी गयी. वह अपनी सास शामला रजक के साथ अपने घर से आधा किलोमीटर दूर शौच करने गयी थी. मृतक की पहचान बबिता रजक के रूप में हुई. उनके सिर और दायीं चेहरे पर चोट के निशान पाये गये हैं.

अपनी सास के साथ बाहर गयी थी शौच करने

जानकारी के मुताबिक मृत महिला बबिता रजक अपनी सास के साथ बाहर शौच करने गयी थी. जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसकी सास ने उसे आवाज दी. लेकिन, वह कोई जवाब नहीं दी. इसके बाद उसकी सास को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो वे घर जाकर परिजनों को सारी बात बतायी. इसके बाद उसके परिजन ग्रामीणों के साथ टॉर्च लाइट लेकर उन्हें ढूंढने निकले.

पुलिस जांच में जुटी

तभी कुछ दूरी पर उनका शव खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला. उनके सिर से अत्याधिक खून बहने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमडीह पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की अनुसंधान में जुट गई. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू पर घटना की जांच कर रही हैं. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Also Read: सरायकेला में जमीन ब्रोकर लालू प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही युवकों पर हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >