झारखंड लोक कला अकादमी के मंच पर सरायकेला छऊ की बेजोड़ प्रस्तुति, कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन

जमशेदपुर में झारखंड लोक कला अकादमी के मंच पर सरायकेला छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. कलाकारों ने हर-पार्वती नृत्य-नाटिका से दर्शकों का मन मोह लिया.

झारखंड लोक कला अकादमी द्वारा धातकीडीह स्थित लोक कला अकादमी कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नटराज छऊ कला केंद्र, पांड्रा के कलाकारों ने सरायकेला छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "हर–पार्वती " छऊ नृत्य-नाटिका रही, इसकी प्रभावशाली प्रस्तुति प्रख्यात छऊ गुरु निबारण महतो तथा संगीत नाटक अकादमी परियोजना से जुड़ी छऊ गुरु कुसमी पटनायक ने दी. दोनों कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन को अपने सशक्त अभिनय, लयबद्ध पद संचालन, मुखौटा-अभिनय और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से जीवंत कर दिया.प्रस्तुति के दौरान सरायकेला छऊ की विशिष्ट शैली, सौंदर्य, अनुशासन और आध्यात्मिक भावों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला. कलाकारों के शानदार प्रदर्शन से पूरा सभागार मंत्रमुग्ध रहा. कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.नटराज छऊ कला केंद्र के निदेशक राजतेंदु रथ ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन पारंपरिक लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ भारतीय अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ की शास्त्रीय गरिमा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >