सरायकेला में दुधमुंही बच्ची को नीचे फेंकने के मामले में आरोपी मां गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Saraikela Train Incident: झारखंड के सरायकेला-खरसावां में बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपनी दुधमुंही बच्ची को नीचे फेंकने वाली आरोपी मां मुद्रावती उर्फ हसीना बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रेलवे ट्रैक से बच्ची का शव बरामद हुआ था. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश व धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saraikela Train Incident, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अपनी दुधमुंही बच्ची को बाहर फेंकने के आरोपी मां को खरसावां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को आरोपी महिला मुद्रावती उर्फ हसीना बेगम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. ये कार्रवाई राजखरसावां के रेलवे स्टेशन मास्टर राकेश पाडेया द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103(1), कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है.

पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से जुड़ा है परिवार का तार

पुलिस जांच और दर्ज मामले के अनुसार, गिरफ्तार की गई 25 वर्षीय आरोपी महिला मुद्रावती उर्फ हसीना बेगम वर्तमान में तेलंगाना के केवी रंगारेड्डी जिले के राजेंद्र नगर में रह रही थी. वहीं, महिला का पति शाहबुद्दीन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला है. वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है.

Also Read: डिलिस्टिंग की मांग पर दिल्ली में हल्ला बोल, गुमला से जनजाति समाज के 518 लोग हो गए हैं रवाना

क्या है पूरा मामला?

राजखरसावां के रेलवे स्टेशन मास्टर राकेश पाडेया द्वारा खरसावां थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, यह खौफनाक घटना 20 मई की शाम की है. 20 मई को आरपीएफ (RPF) के चाईबासा कंट्रोल रूम से राजखरसावां स्टेशन को एक सूचना मिली. सूचना में बताया गया कि ट्रेन संख्या 12021 (बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस) से एक महिला ने महालीमुरुप और राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच अपनी ही दुधमुंही बच्ची को नीचे फेंक दिया.

रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ बच्ची का शव

इस सनसनीखेज सूचना के मिलते ही सीनी आरपीएफ (RPF) और राजखरसावां जीआरपी (GRP) ने तुरंत एक संयुक्त टीम बनाकर रेलवे ट्रैक के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. खोजबीन के दौरान खरसावां थाना क्षेत्र के शिमला गांव के पास रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर पोल संख्या 287/4 और 287/2 के बीच उस मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ. इस घटना के बाद अगले ही दिन यानी 21 मई को स्टेशन मास्टर ने खरसावां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मां को दबोच लिया.

Also Read: झारखंड शिक्षक नियुक्ति विवाद: आंकड़ों में अंतर देख भड़का वन मैन कमीशन, सरकार से मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >