सरायकेला के सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन ठप, गरीब मरीजों की जेब पर डाका!

Saraikela Sadar Hospital: सरायकेला सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन पिछले 15 दिनों से खराब है. इस वजह से गरीब मरीजों को अब बाहरी निजी केंद्रों पर 200-300 रुपये खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार अब तक तीन टेक्नीशियन आकर जा चुके हैं, फिर भी मशीन ठीक नहीं पायी है.

Saraikela Sadar Hospital, सरायकेला (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला जिले के सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन पिछले पंद्रह दिनों से खराब पड़ी है. इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों द्वारा एक्स-रे परीक्षण की सलाह मिलने पर मरीजों को अस्पताल से बाहर निजी एक्स-रे सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अस्पताल की तुलना में चार गुना ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ रही है.

55 रुपये में होने वाला एक्स-रे अब 200 से 300 रुपये में हो रहा

सदर अस्पताल में एक्स-रे के लिए 55 रुपये निर्धारित हैं और टीबी मरीजों के लिए एक्स-रे निशुल्क है. लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर निजी केंद्रों में 200 से 300 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं. इससे गरीब और दूरदराज के मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

Also Read: बोकारो: आधी रात में पत्नी को हथौड़े से कूंचा, फिर चाकू से रेत डाला गला, तीनों बच्चे बगल में सोते रहे

तीन टेक्नीशियन आकर जा चुके हैं, फिर भी मशीन ठीक नहीं

जानकारी के अनुसार, एक्स-रे मशीन खराब होने के बाद से अस्पताल प्रबंधन मरम्मत प्रक्रिया में जुटा हुआ है. अब तक तीन अलग-अलग टेक्नीशियन मशीन की जांच कर चुके हैं और खराब पुर्जों की सूची बनाकर ले भी गए हैं, लेकिन मशीन अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है. इसका खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को उठाना पड़ रहा है.

कुचाई CHC की एक्स-रे मशीन भी बंद

सरायकेला जिले के कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एक्स-रे मशीन बंद है. पिरामल फाउंडेशन की ओर से लगाई गई इस मशीन में खराबी आने के बाद इंजीनियरों की टीम ने जांच तो की, पर मशीन अभी तक ठीक नहीं हो सकी है. यहां भी मरीज निजी एक्स-रे सेंटरों पर निर्भर हैं.

बाकी CHC में एक्स-रे सेवा चालू

खरसावां, राजनगर, चांडिल और ईचागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे मशीन सामान्य रूप से संचालित है. यहां एक्स-रे संचालन के लिए टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है, जिससे मरीजों को किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है.

मरीजों की मांग: जल्द से जल्द मशीन को दुरुस्त किया जाए

सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन के ठप होने की वजह से लोगों में नाराजगी है. मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को दुरुस्त किया जाए, ताकि गरीब मरीजों को निजी केंद्रों का खर्च न उठाना पड़े.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में घर खाली देख चोरों ने बोला धावा, नकद 65,800 ले उड़े, थाना प्रभारी पर लगे धमकाने के आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >