बरसाती बीमारीयोंको देखते हुए शहरी क्षेत्र में होगा फॉगिंग, राईजिंग पाईप से होगी जलापुर्ति

सरायकेला नगर पंचायत की बैठक में बरसाती बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और पेयजल समस्या के समाधान हेतु राइजिंग पाइप से जलापूर्ति का निर्णय लिया गया है।

सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला बोर्ड की अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए पूरे नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग एवं लार्वा नाशक रसायनों का नियमित छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जलजमाव वाले स्थानों की नियमित निगरानी करने का भी निर्णय लिया गया.बैठक में वार्ड तीन, छह व दस में वर्षो से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान हेतु राईजिंग पाईप लाईन से जलापुर्ति करने हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में जिला मुख्यालय के विभिनन सडकों के अतिक्रमण को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में सभी हित धराकों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो सकें.

साप्ताहिक हाट में बनेगा बस स्टैंड, नदी किनारे स्थानांतरित होगा हाट बैठक में वर्तमान बस स्टैंड को साप्ताहिक घाट परिसर में बनाने व साप्ताहिक हाट परिसर में नदी किनारे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया. वार्डों में आवश्यकता अनुसार सामुदायिक भवन निर्माण करने,विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग को सभी वार्डों में वार्ड पार्षदों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने, आवश्यकतानुसार नए विद्युत पोल लगाने, जर्जर विद्युत लाइनों के सुधार तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने, संविदा के तहत विद्युत मिस्त्री नियुक्त करने का निर्देश दिया गया.

शहर के तीन चलाबों व चार पार्को की होगी बंदोवस्ती बैठक में निकाय के आय बढाने हेतु शहरी क्षेत्र के तीन तालाबों एवं चार पार्कों की बंदोबस्ती करने, उनके बेहतर रख-रखाव, संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में ये थे उपस्थित बैठक में उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सनी, वार्ड पार्षद उत्तम मोहंती, विक्रम मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियू, गौतम नायक, बबीता कामिला, सविता पटनायक, वरुण साहू, शांति गोडसेरा एवं अंजलि राय सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

विकास योजनाओं को स्वीकृत करना नही अपितु ससमय धरातल में उतारने का बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है साथ ही लोगों के सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. मनोज चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत

बोर्ड की बैठक में शहर के विकास से लेकर निकाय की आय वृद्धि को लेकर निर्णय लिया गया साथ ही समस्याओं का त्वरित समाधान करने का भी निर्णय लिया गया है. विपुल सन्नी कार्यपालक पदाधिकारी नपं सरायकेला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >