शचिंद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्रा
Saraikela Nagar Panchayat Election Result 2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव में मनोज कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है. झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने अपने निकटतम प्रत्याशी राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को 449 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. पहले स्थान पर रहे मनोज कुमार चौधरी को 1943 और दूसरे स्थान रहे राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को 1494 वोट मिले. जीत के बाद मनोज कुमार चौधरी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया. इसके बाद मनोज कुमार चौधरी अपने समर्थकों के साथ बैंड बाजे के थाप पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए जश्न मनाया.
अध्यक्ष पद पर तीसरे स्थान पर रहे सनंद कुमार आचार्या को 1171 और चौथे स्थान पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी को 1146 वोट मिले. कुल दो राउंड की हुई गिनती में मनोज चौधरी ने दोनों ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर बढ़त बनाये रखा. मतणगना के दौरान कुल 7298 मत वैध पाए गए हैं.
अध्यक्ष पद पर किसे कितना वोट मिला
मनोज कुमार चौधरी : 1943
प्रताप आदित्य सिंहदेव : 1494
सनंद आचार्या : 1171
सुमित कुमार चौधरी : 1146
सुमित जलेश कवि : 1118
प्रदीप आचार्य : 88
सनातन मुंडा : 338
जनता से किये वादे को पूरा करेंगे : मनोज चौधरी
सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनोज कुमार चौधरी ने अपनी जीत पर क्षेत्र की जनता के साथ-साथ समर्थक व पार्टी नेताओं का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे. मेरी जीत क्षेत्र के आम लोगों की जीत है. हर वर्ग के लोगों का साथ मिला. जनता से किये हुए हर वायदे को पूरा करेंगे. नगर पंचायत कार्यालय के बाहर चुनाव घोषणा पत्र का बोर्ड लगा कर टाइम फ्रेम के साथ एक-एक घोषणा को पूरा करेंगे. क्षेत्र के जनता की सेवा सिद्दत के साथ करेंगे.
कहां चूक हुई, इसकी समीक्षा की जाएगी : सिंहदेव
सरायकेला नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनादेश स्वीकार है. चुनाव प्रचार के दौरान जनता का भरपूर स्नेह मिला. परंतु इसे हम पूरी तरह से वोट तब्दील नहीं कर पाए. कहां चूक हुई. इसकी समीक्षा की जाएगी.
ये भी पढ़ें…
अरविंद कुमार राणा बनें हजारीबाग के नये मेयर, सभी 36 वार्ड के विजेताओं का देखें नाम
खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रानी टूटी, देखें वार्ड के पार्षदों की लिस्ट
