सरायकेला-खरसावां: आधी रात गांव में घुसा जंगली हाथी, घर तोड़कर चावल कर गया चट

Seraikela Kharsawan Wild Elephant Entered: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र स्थित शीशी गांव में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने देर रात जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने एक घर को तोड़कर चावल खा लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan Wild Elephant Entered: सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल वन क्षेत्र के शीशी गांव में सोमवार देर रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी के अचानक गांव में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. जान बचाने के लिए लोग रातभर अपने-अपने घरों में दुबके रहे, जबकि कई ग्रामीण हाथी को भगाने के लिए शोर मचाते रहे. हालांकि हाथी काफी देर तक गांव में घूमता रहा और भारी नुकसान पहुंचाने के बाद जंगल की ओर लौट गया.

हाथी ने तोड़ा घर, खाया चावल

उत्पाती हाथी ने शीशी गांव निवासी अंगद सिंह मुंडा के घर को निशाना बनाया. हाथी ने कच्चे मकान की दीवारों को तोड़ते हुए पूरे घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद घर के अंदर रखे चावल को अपना आहार बनाया और अन्य घरेलू सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है.

देर रात हाथी पहुंचा शीशी गांव 

ग्रामीणों के अनुसार झुंड से बिछड़ा यह हाथी सोमवार रात करीब 1 बजे गांव में पहुंचा. हाथी को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक गांव में घूमता रहा. हाथी के डर से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पूरी रात भय के साये में रहे.

ईचागढ़ से कुकड़ू पहुंचा बिछड़ा जंगली हाथी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथी ईचागढ़ में उत्पात मचाया. ईचागढ़ के बाद अब कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है. की लगातार आवाजाही हो रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. किसानों और ग्रामीणों को अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. लोगों ने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. मंगलवार सुबह होने पर हाथी गांव से निकलकर जंगल की ओर चला गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने तथा हाथी से प्रभावित गांवों में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंपलामू: 10 दिन में एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान, ओझा का दिया भभूत खाने का शक

ये भी पढ़ेंसाहिबगंज सड़क हादसा: फरक्का से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >