20 माह से पुलिस को चकमा दे रहा था... लेकिन एक गलती पड़ गई भारी, यहां जानें कैसे हाथ आया बदाश

सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र में डकैती कांड का आरोपी पोदो सरदार 20 महीने बाद गिरफ्तार। आरोपी पहचान बदलकर आदित्यपुर में रह रहा था, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

चौका : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना कांड संख्या 66/24 में करीब 20 माह से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त पोदो सरदार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह न सिर्फ ठिकाना बदलकर रह रहा था, बल्कि अपनी पहचान और पिता का नाम तक बदल लिया था. गुप्त सूचना ने उसके नए ठिकाने का राज खोला और मंगलवार को पुलिस ने शिवनारायणपुर के सरना टोला में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पोदो सरदार उर्फ पोदो भूमिज उर्फ लंगड़ा उर्फ पदो सरदार के रूप में हुई है. चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डकैती के केस में था फरार

6 दिसंबर 2024 को रेयाड़दा के टोला डुंगरीडीह निवासी पसुवा सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर चौका थाना में डकैती का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में सात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था. अनुसंधान के दौरान छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं, पोदो सरदार लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी बीच मंगलवार, 18 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर स्थित सरना टोला में छिपकर रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

नाम बदला, पता बदला... मगर बच नहीं सका

पुलिस के मुताबिक, फरारी के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना और अपने पिता का नाम व पता बदल लिया था। वह नए नाम-पते के सहारे सरना टोला में रह रहा था. हालांकि पुलिस को उसकी भनक लगी और योजनाबद्ध तरीके से की गई छापेमारी में उसकी फरारी का अंत हो गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >