चांडिल में सड़क चौड़ीकरण आज से, एक सप्ताह में बनेगा चिलगु पुल, बोले संजय सेठ

Road Widening in Chandil: करीब एक घंटे तक चली बैठक में डीसी ने अफसरों के साथ चांडिल में एनएच-33 की बदहाल स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. डीसी ने कहा कि चांडिल में एनएच-33 की जर्जर स्थिति के कारण रोजाना लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डीसी ने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश जारी कर जल्द सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा.

Road Widening in Chandil: झारखंड, ओडिशा और बंगाल को जोड़नेवाले एनएच-33 पर चांडिल में सड़क चौड़ीकरण कार्य बुधवार से शुरू होगा. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने मंगलवार दोपहर में उक्त निर्देश दिये. वे एनएचएआइ की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी के साथ चांडिल में एनएच-33 की बदहाल स्थिति का जायजा लेने स्थल निरीक्षण करने आये थे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने एनएचएआइ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अब सड़क सुधार कार्य में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए.

डीसी को फोन पर सड़क जीर्णोद्धार के दिये आदेश

मंत्री ने सरायकेला डीसी नीतिश कुमार सिंह से फोन पर बातचीत कर बुधवार से प्राथमिकता के आधार पर सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने का आदेश दिया. वहीं, मौके पर मौजूद प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी ने मंत्री को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर चिलगु पुल का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

‘प्रभात खबर’ की रिपोर्ट का संजय सेठ ने लिया संज्ञान

प्रभात खबर ने मंगलवार को ‘पुराना आरओबी बना मुसीबत, रोजाना जाम आम बात’ और ‘अप्रोच रोड नहीं, 500 मीटर सड़क बेकार’ शीर्षक से प्रमुखता से रिपोर्ट छापी थी. इसके बाद मौके पर स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे थे. दूसरी ओर, सरायकेला जिला प्रशासन भी हरकत में आया. सरायकेला डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए अपने ऑफिस में आपात बैठक बुलाई, जिसमें एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डीएफओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क की मरम्मत के लिए निर्देश जारी किया गया : डीसी

करीब एक घंटे तक चली बैठक में डीसी ने अफसरों के साथ चांडिल में एनएच-33 की बदहाल स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. डीसी ने कहा कि चांडिल में एनएच-33 की जर्जर स्थिति के कारण रोजाना लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डीसी ने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश जारी कर जल्द सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा.

लगातार तीन-चार माह तक हुई बारिश और वन विभाग से एनओसी मिलने में देरी के कारण सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था. मैंने खुद विभाग से बात कर एनओसी दिलवायी है. एनएचएआइ ने विभाग में राशि भी जमा कर दी है. बुधवार से सड़क चौड़ीकरण शुरू होगा, जबकि चिलगु पुल का कार्य एक सप्ताह में शुरू कर दिया जायेगा.

संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

सरायकेला डीसी ने डीएफओ को तत्काल कार्रवाई के दिये आदेश

साथ ही, वन विभाग की जमीन पर एनओसी अटकी होने से ठप पड़े एनएच के पुल और चांडिल पाटा स्थित रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति पर सरायकेला डीसी ने डीएफओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये. डीसी ने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से कहा कि चांडिल में जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत शुरू करें.

Road Widening in Chandil: मौसम साफ होते ही 3-4 दिन में शुरू हो जायेगा काम

इस पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि मौसम साफ मिलते ही 3-4 दिन ब्लॉक लेकर सड़क की मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. मालूम हो कि एनएच-33 की सड़क लंबे समय से जर्जर है. इस मार्ग पर रोजाना 8 से 10 घंटे तक जाम लगता है, जिसमें वाहन की लंबी कतारें लगती हैं. इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीते करीब एक माह से रोजाना ऐसी स्थिति बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें

16 साल की हो गयी दलमा की ‘रजनी’, जन्मदिन पर कटा 16 पाउंड का केक

झारखंड के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, फ्री में कर सकेंगे मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी

जयराम महतो 7 दिन तक न लोगों से मिलेंगे, न किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें क्यों?

Ranchi Weather: और बढ़ा रांची का तापमान, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >