Road Accident: बच्चों से भरा स्कूल वैन खेत में पलटा, सरायकेला के रांगामाटिया में हुई घटना

Road Accident: झा्रखंड के सरायकेला जिले में बच्चों से भरा एक स्कूल वैन खेत में पलट गया. इसमें 15 बच्चे घायल हो गए हैं.. सभी को सरायकेला रेफर कर दिया गया है.

Road Accident in Seraikela: झारखंड के सरायकेला जिले में मंगलवार को सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई. इसमें स्कूल जा रहे 15 बच्चे घायल हो गए हैं. घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड में हुई.

गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. वैन में सवार 15 बच्चे घायल हो गये. सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर रेफर कर दिया गया.

वैन में करीब 35 बच्चे सवार थे. ये सभी रांगामाटिया में संचालित लिटिल गार्डेन स्कूल आ रहे थे. स्कूल आने के दौरान गांव के बाहर घुमावदार मार्ग पर वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरा.

दुर्घटना में 15 बच्चों को चोटें आईं हैं. वैन में सवार अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. जिन बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया.

Also Read

झारखंड : पलामू और सरायकेला में तेज रफ्तार का कहर, 4 की मौत, बिहार के गांव में मची चीख-पुकार

Road Accident In Seraikela : भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, चालक जिंदा जला

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >