गड्ढों से छलनी राजनगर-सरायकेला मार्ग, ग्रामीण बोले - पहले सड़क बनाओ, फिर भारी वाहन चलाओ...

राजनगर-सरायकेला जर्जर सड़क के निर्माण और भारी वाहनों के परिचालन पर सुबह 7 से रात 9 बजे तक रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

राजनगर : राजनगर से सरायकेला जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से सड़क की बदहाल स्थिति से उत्पन्न समस्याओं और दुर्घटना की आशंका से प्रशासन को अवगत कराया.

भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर उभर आए गड्ढे

आवेदन में कहा गया है कि राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग सारंगपोसी, मझला दावना और सिदमा के पास भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण सड़क कई जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इन गड्ढों के कारण हाल के दिनों में ट्रेलर पलटने और भारी वाहनों के फंसने की घटनाएं भी हो चुकी हैं. इससे राहगीरों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में परेशानी हो रही है.

लोगों का आवागमन करना भी मुश्किल

ग्रामीणों ने बताया - सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों और आम लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है. गड्ढों और भारी वाहनों के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का निर्माण होने तक भारी वाहनों के परिचालन पर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक रोक लगायी जाए.

भारी वाहनों का परिचालन बंद नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण

आवेदन में चेतावनी दी गयी है कि यदि दो सप्ताह के अंदर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगायी गयी, तो ग्रामीण बाध्य होकर सड़क पर उतरकर भारी वाहनों को रोकने का काम करेंगे. ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला, थाना प्रभारी सरायकेला तथा थाना प्रभारी राजनगर को भी दी गयी है. आवेदन देते समय मुख्य रूप से ग्राम प्रधान भक्तू मार्डी, सालखन टुडू,खेला मार्डी,अजीत मार्डी, राहुल टुडू, राजू टुडू, जीतेन टुडू, चैतन्य टुडू, गुमदी सोरेन, सुबोध टुडू, दुर्गा चरण मार्डी, शांखो टुडू, सुनील टुडू, सामु चरण टुडू, लखन टुडू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >