जिला फुटबॉल लीग में राजनगर और मुंडाटांड़ की जीत

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग में राजनगर और मुंडाटांड़ ने अपने मुकाबले जीते। बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए मैचों का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।

सरायकेला-खरसावां जिला स्पोट् र्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 में मंगलवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे. पहले मैच में राजनगर एफसी ने खूंटपानी को 3-2 से हराया. राजनगर की ओर से 11वें, 29वें और 59वें मिनट में गोल किए गए, जबकि खूंटपानी ने 8वें और 58वें मिनट में गोल दागकर कड़ी चुनौती पेश की. दूसरे मुकाबले में एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड़ ने हरिहरपुर को 3-2 से शिकस्त दी. मुंडाटांड़ के राजू बारी ने दो तथा कुशल माझी ने एक गोल किया. हरिहरपुर की ओर से कृष्णा सरदार ने दो गोल किए, लेकिन टीम हार नहीं टाल सकी. मैचों में रेफरी दशरथ हांसदा, एन. सिंहदेव, संतोष महतो और शंकर सरदार रहे. बुधवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में सेरेगदा एफसी का मुकाबला बीएमसी धोलूडीह तथा कृष-11 जोजोडीह का सामना एंजेल एफसी सरगीडीह से होगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachindra Dash

Published by: Priya Gupta

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >