राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

सुरेन्द्र की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई. 

महिला की डिलीवरी के दौरान मौत 

मृतका की पहचान हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता बानरा के रूप में हुई है, जो खुद भी एक स्वास्थ्य सहिया थीं.  परिजनों के अनुसार, अस्पताल में प्रसव के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी और हालात इतने खराब थे कि मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराने की कोशिश की जा रही थी. आरोप है कि अस्पताल में न तो जरूरी मेडिकल उपकरण मौजूद थे और न ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने समय पर संवेदनशीलता दिखाई. महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन न तो उसे बेहतर इलाज मिला और न ही समय रहते किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया. नतीजा ये हुआ कि प्रसव के दौरान ही मां और नवजात दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. लोगों ने दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है. 

घर में मातम का माहौल 

बताया जा रहा है कि मृतका के पहले से दो बेटियां हैं, जिनका जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था. इस बार बेटे का जन्म हुआ, लेकिन अस्पताल की अव्यवस्था और लापरवाही ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. 

पहले भी उठते रहे हैं लापरवाही के सवाल 

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनगर CHC में यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार यहां अव्यवस्था और लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी ठोस कदम नहीं उठाए. 

प्रशासन की जांच शुरू 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया. 

डॉक्टरों ने क्या कहा?  

वहीं, राजनगर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर श्याम सोरेन ने इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें प्रभार संभाले अभी मात्र 10 दिन ही हुए हैं और अस्पताल की मेंटेनेंस की पूरी जानकारी उन्हें नहीं थी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने स्तर से व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास करेंगे. 

इस बीच, अस्पताल के अन्य जिम्मेदार डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिससे परेशानी खड़ी हुई. 

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >