seraikela kharsawan news: निर्दोष ग्रामीणों को फंसा रही पुलिस, प्रशासन चेत जाये, वरना आंदोलन होगा : सांसद

नीमडीह. झिमड़ी प्रकरण पर सांसद विद्युत महतो ने मुरुगडीह में ग्रामीणों संग बैठक की

चांडिल. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित झिमड़ी गांव में बीते 26 अप्रैल को हुई घटना को लेकर रविवार को जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा नेता विद्युत वरण महतो ने मुरुगडीह गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. यहां ग्रामीणों ने पुलिसिया कार्रवाई को असंतोषजनक बताया. कुछ लोगों के दबाव में पुलिस ग्रामीणों को परेशान कर रही है. कम उम्र के कई लड़का-लड़कियों पर मामला दर्ज किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि भुक्तभोगी परिवार काफी गरीब है. इसका फायदा विशेष समुदाय के युवक ने उठाया है. विशेष समुदाय के लोग सरकारी जमीन अतिक्रमण कर ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

जबरदस्ती अपहरण कर किया गया धर्मांतरण

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वस्तु स्थिति की जानकारी लेने आये थे. यह बात सामने आ रही है कि लड़की को जबरदस्ती उठाकर धर्मांतरण कराया गया. आरोपी इस तरह की घटना को पहले भी अंजाम दे चुका है. ऐसी घटना बिना स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संभव नहीं है. इसे लेकर उपायुक्त व एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे. उसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन चेत जाये. हमलोग अन्याय नहीं सहेंगे.

गरीब आदिवासियों को टारगेट कर धर्मांतरण कराया जा रहा

सांसद ने कहा कि पूरे संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ हुआ है. वहां आदिवासी महिला से शादी कर जलाकर मार दिया जा रहा है. अबुआ सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. यहां के आदिवासी मूलवासी भोले-भाले हैं. गरीब को टारगेट कर धर्मांतरण कराया जा रहा है. बैठक में भाजपा नेता नीरज सिंह, सारथी महतो, वीरेंद्र महतो, सुदर्शन महतो, मधु महतो, दयाल महतो, गौतम महतो, मुखिया सुलोचना देवी, पप्पू वर्मा, आकाश महतो, खुदी सिंह सरदार, रामकृष्ण महतो, चिंटू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पद्मलोचन महतो, मदन सिंह सरदार, मकर महतो, प्रशांत पोद्दार आदि उपस्थित थे.

झिमड़ी गांव में आठवें दिन भी लगी रही धारा 163

नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव में 26 अप्रैल को हिंसक घटना के बाद 27 अप्रैल को प्रशासन ने गांव में धारा 163 लगाया. गांव में प्रवेश करने वालों की जांच हो रही है. घटना के आठवें दिन भी धारा 163 लगी रहाी. गांव में पुलिस के जवान तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >