ट्रक की टक्कर से कार चालक ऑल्टो बाबा की मौत, एक घायल

सरायकेला के पाउडी मेल के पास ट्रक और कार की टक्कर में ऑल्टो बाबा के नाम से मशहूर शिवलाल गोप की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

सरायकेला: सरायकेला चाईबासा मार्ग पर पाउडी मेल के पास शुक्रवार तड़के सुबह हुए सड़क हादसे में जेएच 05 एस 0023 संख्या की वैगनआर कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान शिवलाल गोप के रूप में हुई है. वह क्षेत्र अंतर्गत "ऑल्टो बाबा" के नाम से मशहूर थे. घायल का नाम हेसा गांव निवासी महेंद्र सिंह जामूदा (46) बताया जा रहा है. घटना शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 5 बजे की है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह जामूदा गुरुवार को "ऑल्टो बाबा " को अपने घर पूजा कराने ले गए थे. वहां से पूजा समाप्त कर दोनों चाईबासा चले गए. शुक्रवार सुबह चाईबासा से लौटने के बाद दोनों सरायकेला के पाउडी मेल के सामने अपनी कार खड़ी कर रुके. महेंद्र सिंह जामूदा नदी किनारे शौच करने चले गए. इस दौरान "ऑल्टो बाबा " गाड़ी में ही बैठे थे. शौच से लौटकर महेंद्र सिंह जैसे ही गाड़ी में बैठे, तभी पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रक चालक सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में कटिंग कर रहा था, इसी दौरान नियंत्रण खोकर ट्रक कार के पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया.

जहां चिकित्सकों ने "ऑल्टो बाबा " को मृत घोषित कर दिया. वहीं महेंद्र सिंह जामूदा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और फरार ट्रक और चालक की पहचान में जुट गई है. इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है "ऑल्टो बाबा " को इलाके में सभी जानते थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >