दो दिनों तक चला फुटबॉल का रोमांच, यहां जानें आखिर किसे मिला खिताब

कुचाई के पुतुलपीड़ में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पंकज एफसी ने जीत हासिल की। धुरंधर एफसी दलभंगा उपविजेता रही। जानें प्रतियोगिता की पूरी जानकारी।

कुचाई : कुचाई की बंदोलोहर पंचायत में एबीसी पुतुलपीड़ ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. आसपास के विभिन्न गांवों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया. इस दौरान मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मुख्य रूप से उपस्थित हुए. फाइनल मुकाबला पंकज एफसी और धुरंधर एफसी दलभंगा के बीच हुआ. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया. अंततः बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पंकज एफसी की टीम विजेता बनी. वहीं, धुरंधर एफसी दलभंगा की टीम उपविजेता रही.

विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विजेता पंकज एफसी की टीम को 30 हजार रुपये तथा उपविजेता धुरंधर एफसी दलभंगा की टीम को 22 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया. वहीं, प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने वाली विकास ब्रदर्स की टीम और चौथे स्थान पर रहने वाली बीएस ब्रदर्स की टीम को 15-15 हजार रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया.

युवाओं से खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा - ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. गांवों में कई प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वे खेल के क्षेत्र में अपनी कैरियर बना सकते हैं. उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. समापन समारोह में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष दास सोय, बबलू सोय, प्रदीप सिंहदेव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >