Seraikela Kharsawan News : सेलाय कुदादा को श्रद्धांजलि दी, पत्नी सम्मानित

खूंटपानी के पुरुनिया गांव में गुरुवार को सीआरपीएफ जवान सेलाय कुदादा का शहादत दिवस मनाया गया

खरसावां. खूंटपानी के पुरुनिया गांव में गुरुवार को सीआरपीएफ जवान सेलाय कुदादा का शहादत दिवस मनाया गया. खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, बीडीओ धनंजय पाठक, मुखिया मुक्ता बिरुली, सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने सेलाय कुदादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सेलाय कुदादा के शौर्य, पराक्रम व देश के लिए बलिदान को याद किया. बताया गया कि सीआरपीएफ के 24 बटालियन में रहते हुए 8 अक्तूबर, 1990 में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों संग मुठभेड़ में सेलाय कुदादा शहीद हो गये थे. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शहीद सेलाय कुदादा की धर्मपत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >