ओल चिकि विद्यार्थी सम्मान समारोह में 730 छात्र-छात्राएं सम्मानित, जिला व प्रखंड टॉपरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान

चांडिल में ओल चिकि विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन, 730 छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित. जानें पूरी खबर.

चांडिल : गुरुवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कान्दरबेड़ा कला संस्कृति भवन में आदिम डेवलपमेंट सोसायटी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ओल चिकि विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़, कुकड़ू और राजनगर प्रखंड के कुल 730 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं जिला टॉपर, पांचों प्रखंड के ब्लॉक टॉपर तथा 10 परीक्षा केंद्रों के सेंटर टॉपरों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पारंपरिक गमछा देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व आदिम डेवलपमेंट सोसायटी के सचिव बाबु राम सोरेन ने किया. इस दौरान आदिम डेवलपमेंट सोसायटी के सचिव बाबु राम सोरेन ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा तथा ओल चिकि लिपि का संरक्षण और प्रचार-प्रसार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया.

ये हुए सम्मानित

गुरुवारी मारडी (ओल चिकि सेंटर चैनपुर, चांडिल) को सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर घोषित किया गया. वहीं चांडिल प्रखंड से संजु बेसरा, नीमडीह से लक्ष्मी हांसदा, राजनगर से निकिता हांसदा, ईचागढ़ से जयचांद मार्डी तथा कुकड़ू से संगीता मांझी को ब्लॉक टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनंजय मुरमू, मांझी बाबा इन्द्र टुडू, मुखिया बिदु मुर्मू, सचिन महतो, नेपाल चंद्र बेसरा, सुनील मार्डी, बिजय मुर्मू, गणेश सोरेन, सुदन टुडू, परमेश्वर मार्डी, सुकलाल, अनिता आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Himanshu gope

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >