सरायकेला-खरसावां: NH-33 पर दो ऑटो की टक्कर, 6 लोग घायल

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. दो ऑटो की भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची मार्ग एनएच-33 पर कारनीडीह-भादुडीह के पास रविवार सुबह करीब 7:30 बजे दो सवारी ऑटो (टेम्पो) के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों ऑटो (टेम्पो) में सवार कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि टक्कर के बाद एक ऑटो (टेम्पो) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. 

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायलों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-33 पर यातायात भी प्रभावित हो गया. 

घायलों को भेजा गया अस्पताल 

घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पर अबतक दर्जनों लोगों की जान बचाने वाले स्थानीय युवक शेखर गांगुली और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में एम्बुलेंस को सूचना दी गई और सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया. घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार एक सवारी ऑटो चांडिल से टाटा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ऑटो भी टाटा की ओर जा रहा था. ओवर टेक करने के दौरान ये दुर्घटना घटी. इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक ऑटो पलट गया. पूरे घटना की जांच चांडिल पुलिस कर रही है. 

यह भी पढ़ें: रामगढ़ : पतरातू की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा सिद्धिटेक स्किल्ड, हुनर से मिल रही नई पहचान

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >