स्थाईकरण सहित अन्य मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने स्थाईकरण और नई बहाली रद्द करने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. जानें पूरी खबर.

सरायकेला : झारखंड एमपीडब्लु कर्मचारी संघ ने अपने मांगों को लेकर सोमवार को काला बिल्ला लगा कर काम किया व सिविल सर्जन कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर कार्यरत बहुदेशिय कार्यकर्त्ता झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बहुदेश्यीय कार्यकर्त्ता के लिए निकाली गयी रिक्ति को रद्ध करने व अनुबंध में कार्यरत कर्मीयों को स्थाई करने की मांग कर रहे हैं. संघ के प्रदेश महासचिव मंगल हेंब्रम ने बताया कि बहुदेश्यीय कार्यकर्त्ता विगत 18 वर्षो से संविदा के तहत कार्य कर रहे हैं और अभी जेएसएससी द्वारा खाली पड़े पदों पर बहाली करने हेतु विज्ञापन निकाली है, जिसके कारण पूरे प्रदेश के बहुदेश्यीय कार्यकर्त्ता आंदोलन को उतारू हैं.

इसी कडी में आंदोलन के पहले दिन 13 जुलाई को काला बिल्ला लगा कर काम कर रहे हैं और 16 जुलाई तक काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे. 17 जुलाई से 20 जुलाई तक तख्ती धारण करते हुए कर्मी कार्य करेंगे. 21 जुलाई से 23 जुलाई तक सभी कार्य करते हुए कर्मी उपवास में रहेंगे. 24 जुलाई व 25 जुलाई को सीएस कार्यालय के बहार धरना प्रदर्शन करेंगे. मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >