खरसावां की सोना नदी में मिला कुचाई के युवक का शव

खरसावां की सोना नदी में कुचाई के युवक का शव मिलने से सनसनी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत के कारणों की जांच जारी है।

खरसावां : खरसावां स्थित सोना नदी के रामगढ़ पुलिया घाट के समीप मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात शव मिला. नदी के तेज बहाव में शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत थी. मृतक की शिनाख्त कुचाई थाना क्षेत्र के छोटा अरुवां गांव निवासी गोबरा सरदार के 32 वर्षीय पुत्र कार्तिक सरदार के रूप में हुई. हालांकि, कार्तिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव सोना नदी तक कैसे पहुंचा, इस संबंध में परिजन भी कोई जानकारी नहीं दे सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है और अस्वाभाविक मौत दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >