सरायकेला-खरसावां : कुचाई सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत कुमार मुर्मू को डीसी ने किया सम्मानित

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला में स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को प्रथम और डॉ. हरेंद्र मुंडा को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

रायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सरायकेला-खरसावां जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला समाहरणालय सरायकेला में समीक्षा बैठक के दौरान कुचाई सीएचसी के प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया. 

आयुष्मान कार्ड शिविर में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मान

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के साथ साथ उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आयोजित विशेष शिविरों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया. 

डॉ. हरेंद्र मुंडा को द्वितीय पुरस्कार, सिविल सर्जन ने किया सम्मानित

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. हरेंद्र मुंडा को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जिले के सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह ने डॉ. हरेंद्र मुंडा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को इसी प्रकार जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >