खूंटी हाट में अचानक गिरा शेड, बाल-बाल बचे लोग

खूंटी साप्ताहिक बाजार में बारिश के कारण एक जर्जर शेड अचानक गिर गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. मुखिया ने अन्य जर्जर ढांचों को हटाने की मांग की है.

चौका: चौका थाना क्षेत्र के खूंटी साप्ताहिक बाजार परिसर में मंगलवार को हल्की बारिश के दौरान एक जर्जर शेड अचानक भरभराकर गिर गया. राहत की बात रही कि घटना के समय शेड के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह शेड लंबे समय से काफी जर्जर स्थिति में था. खूंटी में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगता है. इन दिनों आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं और खरीद-बिक्री के दौरान इसी तरह के शेड का इस्तेमाल करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर शेड बाजार वाले दिन गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बाजार में मौजूद हैं कई जर्जर शेड

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया सुकराम बेसरा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासन से बाजार परिसर में मौजूद अन्य जर्जर शेडों को भी जल्द ध्वस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >