खरसावां के सिमला में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन

Seraikela Kharsawan News: झारखंड में खरसावां स्थित सिमला गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ समापन हुआ. भक्ति, भजन और प्रसाद वितरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के सिमला गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तम धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ संपन्न हुआ. कुंज विसर्जन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर शामिल हुए. राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया.आपस में भी रंग-गुलाल खेलते हुए संकीर्तन का समापन किया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और देर शाम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया.

पश्चिम बंगाल के संकीर्तन दल रहे आकर्षण का केंद्र

इसमें मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से सुधीर दास गोस्वामी, झालदा से गोपाल दारस गोस्वमी व बराबाजार से किरीट भूषण गोराई समेत भदरुडीह (सरायकेला) के गौरी शंकर तांती, नारो (ईचागढ़) के विजय बेनर्जी के संकीर्तन दल ने राधा-कृष्ण पर आधारित संकीर्तन प्रस्तुत किया. संकीर्तन दलों ने अपनी प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बनाया. इस दौरान भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया. 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

तीन दिवसीय संकीर्तन के दौरान समेत बड़ी संख्या में लोग संकीर्तन स्थल पर पहुंचे. राधा-कृष्ण की परिक्रमा करते हुए खुशहाली की कामना की. 16 प्रहर संकीर्तन के दौरान पूरे गांव में उत्सव का भक्ति पूर्ण माहौल देखा गया. इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु “हरे कृष्णा-हरे राम ” के जयघोष के साथ संकीर्तन में लीन रहे. राधा और कृष्ण भक्ति के रस में श्रद्धालु डूबे रहे. श्रद्धालु राधे राधे व जय श्रीकृष्णा के जयकारे लगाते रहे.

यह भी पढ़ें : खरसावां के राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >