बड़ाबाम्बो. खरसावां प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट हाई स्कूल में शिसिर्फ 7 शिक्षकों के भरोसे चल रहा प्रोजेक्ट हाई स्कूल, पढ़ाई पर 'डेपुटेशन' का डाकाक्षकों की भारी कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. छात्रों की शिकायत पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगबंधु महतो, पूर्व मुखिया मांगीलाल पूर्ति और समाजसेवी डॉ. अशोक कुमार महतो समेत एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. जांच में सामने आया कि हाई स्कूल व प्लस टू मिलाकर कुल 736 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि स्वीकृत 22 पदों के मुकाबले महज 12 शिक्षक पदस्थापित हैं.
प्रतिनियोजन ने बढ़ाई परेशानी
हद तो तब हुई जब पदस्थापित 12 शिक्षकों में से भी कई को दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियोजित (डेपुटेशन) कर दिया गया है. इनमें से एक शिक्षिका सुजाता सिंह का प्रतिनियोजन बोकारो जिले में कर दिए जाने से स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है. वर्तमान में विद्यालय में हाई स्कूल के 2 और प्लस टू के 5 यानी कुल 7 शिक्षक ही कार्यरत हैं. प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिनियोजित शिक्षकों को पुनः मूल विद्यालय में वापस लाने और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का आश्वासन दिया.
वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक रजनीकांत ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा के नाम प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विद्यालय में पेयजल, नल व शौचालय की मरम्मत और भवन के जीर्णोद्धार की मांग की गयी है, ताकि छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें.
