खरसावां में शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Kharsawan Ram Navami: झारखंड के खरसावां में रामनवमी का जुलूस 27 मार्च को भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी. रामनवमी की तैयारी को लेकर खरसावां के तलसाही, कुम्हारसाही, बेहरासाही और दितसाही के अखाड़ा समिति की संयुक्त बैठक खरसावां में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि बताया गया कि रामनवमी की पूजा 26 (गुरुवार) मार्च को होगी, जबकि जुलूस 27 मार्च (शुक्रवार) को निकाली जाएगी.
निर्धारित रूट पर निकलेगा जुलूस
रामनवमी जुलूस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित रूट पर निकलेगा. जुलूस में शामिल युवकों द्वारा पारंपरिक करतब दिखाए जाएंगे. जुलूस में बजरंगी झंडे भी रहेंगे. इस दौरान चारों ही अखाड़ों के सदस्य उपस्थित थे. रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्द की भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. ईधर रामनवमी को लेकर खरसावां के अलग अलग स्थानों पर महावीरी झंडे लगाये गये है.
तलसाही में अखाड़ा पूजा
रामनवमी पर निकलने वाली जुलूस को लेकर खरसावां के तलसाही स्थित हनुमान मंदिर में अखाड़ा पूजा का आयोजन किया गया. बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई. नयन नायक ने बताया कि डंका बाजा के थाप पर रामनवमी तक नियमित रूप से अभ्यास किया जाएगा. जुलूस निकालने के साथ साथ करतब (खेल) दिखाए जाएंगे. रामनवमी के मौके पर लाठी के साथ साथ तलवार, भाला, बनाटी, फरसा आदि औजारों से करतब दिखाया जाएगा. खरसावां में तलसाही, कुम्हारसाही और बेहरासाही अखाड़ा द्वारा रामनवमी जुलूस निकाला जाता है. कुम्हारसाही और बेहरासाही में भी रामनवमी जुलूस की तैयारी शुरू कर दी गई है.
खरसावां में 60 के दशक में शुरू हुई रामनवमी जुलूस
बताया जाता है कि खरसावां में रामनवमी का जुलूस निकालने की परंपरा 60 के दशक में शुरू हुई. इसके बाद हर वर्ष यहां रामनवमी का जुलूस पुरे उत्साह के साथ निकलती है. रामनवमी के दौरान कई हैरतंगेज करतब दिखाए जाते है. खरसावां में रामनवमी का जुलूस पूरे शहरी का परिक्रमा करते हुए चांदनी चौक के पास समाप्त होती है. इधर रामनवमी को लेकर मंदिरों को रंग-रोगन भी किया जाएगा. दूसरी ओर, खरसावां के करीब 50 से अधिक स्थानों पर स्थापित हनुमान मंदिरों में रामनवमी की पूजा की जाएगी. इसकी भी तैयारी शुरु कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें: शनिवार सुबह 6:00 बजे से रांची में भारी वाहनों की नो इंट्री, ईद-सरहुल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी ने लिया जायजा
खरसावां में रामनवमी पर निकलने वाली जुलूस की तैयारी जोरों पर चल रही है. इसी बीच खरसावां सीओ कप्तान सिंकु, बीडीओ प्रधान माझी और थाना प्रभारी गौरव कुमार ने रामनवमी पर निकलने वाली रूट का जायजा लिया. मुख्य सड़क के पास सड़क को अतिक्रमित कर लगाए गए दुकानों को हटाने के साथ-साथ सड़क किनारे स्थानीय लोगों द्वारा रखे गए सामानों को भी हटाने का निर्देश दिया. रामनवमी के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में विचार-विमर्श किया.
इसे भी पढ़ें: खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़
