खरसावां के राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. इसमें छात्रों को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां में पुलिस प्रशासन की और से जागरुकता अभियान चलाया गया. मौके पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों को कानूनी तौर से जागरुक करते हुए विभिन्न कानूनों की जानकारी दी. 

महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी

इस दौरान महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव सहित महिलाओं के अधिकार और उनके संरक्षण हेतु बनाए गए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई. महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. 

सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन कानून पर जागरूकता

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं को सतर्क रहने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की. 

छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा

थाना प्रभारी ने खरसावां थाना का मोबाइल नंबर साझा करते हुए किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने, टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने और आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की. इस दौरान प्रधान शिक्षक मंजु कुमारी हेंब्रम समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >