खरसावां: खरसावां प्रखंड की बीटपुर पंचायत अंतर्गत रुगड़ीसाईं गांव में शुक्रवार की सुबह सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर हो गयी. हालांकि, समय पर उपचार मिलने से जान बच गयी. सरायकेला सदर अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
जानकारी के अनुसार, राजेश देवगम की 13 वर्षीय पुत्री संतोषी देवगम शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे अपने घर की फर्श पर सो रही थी. सांप के काटने से बच्ची मूर्च्छित होकर गिर गयी. परिजन तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल ले गये.
चिकित्सकों ने बताया कि तुरंत एंटीवेनम इंजेक्शन से बच्ची की हालत में सुधार हुआ. वहीं, ग्रामीणों ने सांप को पकड़ कर पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं.
