JMM विधायक दशरथ गागराई पर फर्जी सर्टिफिकेट का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

Dashrath Gagrai Controversy: खरसांवा के झामुमो विधायक दशरथ गागराई पर शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता लालजी राम तियु ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की. विधायक ने आरोपों को फर्जी और मनगढ़ंत बताया है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Dashrath Gagrai Controversy: खरसांवा के झामुमो विधायक दशरथ गागराई की पहचान और विधानसभा चुनाव में दिये गये शपथ पत्र पर विवाद खड़ा हो गया है. इसे लेकर भूतपूर्व सैनिक लालजी राम तियु ने शिकायत की है. जिसके बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार ने सरायकेला-खरसावां के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है.

विधायक दशरथ गागराई के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप

शिकायतकर्ता ने सरायकेला-खरसांवा के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर विधायक दशरथ गागराई के सभी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के फर्जी होने का आरोप लगाया है. शिकायत में दावा किया गया है कि विधायक दशरथ गागराई के बड़े भाई रामकृष्ण गागराई को वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में सिपाही (बल संख्या-931140355) के पद पर नौकरी मिली थी.

Also Read: माउस में क्लिक किए बिना टिक हो रहे थे आंसर! SSC CGL में सिस्टम हैकिंग गैंग का खुलासा

क्या कहते हैं विधायक

ऐसा नहीं है कि मैंने पहली बार चुनाव लड़ा है. मुझ पर लगाये गये आरोप फर्जी और मनगढ़ंत हैं. जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है, वह खुद कई मामलों में दागी और सजायाफ्ता है. फिलहाल बेल पर है. हर बार उसका यही काम है. खुद को आरटीआइ कार्यकर्ता बताकर वह लोगों को ब्लैकमेल करता है. अब इसकी बातों के बहकावे में कोई नहीं आनेवाला है.

दशरथ गागराई, विधायक खरसावा

Also Read: Viral Video: रांची रेलवे स्टेशन पंडाल में बनी 40 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा गिरने का दावा, जानिए क्या है सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >