शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां विस क्षेत्र के जगन्नाथपुर से बाघरायडीह, बिबाडीह होते हुए बलरामपुर तक (2.47 किमी) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया. इस सड़क के निर्माण पर करीब 2.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस सड़क के बनने से आस-पास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा रहा है और पुराने जर्जर मार्गों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जा रही है. इस सड़क के समुचित निर्माण से न सिर्फ आवागमन में सुगमता होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
विधायक दशरथ गागराई ने लोगों की समस्याओं को भी सुना
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगिण विकास के लिये प्रतिबद्ध हो कर कार्य कर रहे है. लोगों के समस्याओं का समाधान हो रहा है. इससे पूर्व यहां पहुंचने पर विधायक दशरथ गागराई का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया.
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, सुधीर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो, नंदी प्रधान, संजय प्रधान, जन्नत हुसैन, साधु चरण सोय, रामचंद्र लोहार, दशरथ महतो, लक्ष्मी तांती, विभाग के एई अखिलेश्वर सिंह व जेई सरकार सोरेन आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: रंका सीएचसी को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM हेमंत ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास’ ऐप, बोले- आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ेगा ये डिजिटल प्लेटफॉर्म
