गम्हरिया में बोले झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन- विकास विरोधी भाजपा को उखाड़ना ही है उद्देश्य

चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं. भाजपा को हराना ही एकमात्र लक्ष्य है.

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार (13 अप्रैल) को अपने गृह जिला सरायकेला-खरसावां में थे. गम्हरिया में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विकास विरोधी और तनाशाही सरकार करार दिया.

चंपाई सोरेन बोले- झारखंड की जनता से भाजपा ने की दगाबाजी

चंपाई सोरेन ने कहा कि तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ना ही महागठबंधन का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी कहकर लोगों को गुमराह करने वाली भाजपा ने झारखंड की जनता से दगाबाजी की है. यही वजह है कि लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा.

I.N.D.I.A. को जिताने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू करें

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गम्हरिया में आयोजित बूथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके सहयोगी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. को जिताने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दें. भाजपा को हराने के लिए जुट जाएं.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम चंपाई सोरेन का किया स्वागत

आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष दीपक मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम चंपाई सोरेन का स्वागत किया. इसके पश्चात चंपाई सोरेन ने उपस्थित सभी बूथ कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सक्रिय हो जाने का निर्देश दिया.

चुनाव के दिन किसी को अपना बूथ नहीं छोड़ना है : चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि चुनाव के दिन किसी को अपना बूथ नहीं छोड़ना है. सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता सुबह साढ़े छह बजे से ही बूथ पर पहुंच जायेंगे. साथ ही झामुमो के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे.

गम्हरिया में बूथ संवाद कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य भाजपा सरकार को केंद्र से भगाना है. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ शुवेंदू महतो, रंजीत प्रधान, सचिन महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, निरंजन महतो, संजय दास, दिनेश गोराई, पितोवास प्रधान समेत विभिन्न बूथ के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : झारखंड: सीएम चंपाई सोरेन ने सरायकेला को 334 करोड़ का दिया तोहफा, बीजेपी पर साधा निशाना

Also Read : रांची में बोले सीएम चंपाई सोरेन: महागठबंधन की लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >