झारखंड के लाल ने माटी का बढ़ाया मान, सरायकेला के सरकारी स्कूल से पढ़कर बने Infosys के नए CEO

सरायकेला के राजनगर के रहने वाले आशीष कुमार दाश दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी इंफोसिस के CEO बने हैं. एक साधारण सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है.

राजनगर से सुरेंद्र मार्डी की रिपोर्ट

Infosys New CEO, सरायकेला: झारखंड के लिए शुक्रवार का दिन बेहद गौरवशाली रहा. वजह है सरायकेला के राजनगर का बेटा आशीष कुमार दाश दुनिया दुनिया के श्रेष्ठ कंपनियों में से एक इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए हैं. इस खबर के सामने आते ही पूरे जिले, गांव और उनके परिजनों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. आशीष दिवंगत प्रसन्न कुमार दाश (प्रसिद्ध राज वैद्य) के पांच पुत्रों में चौथे नंबर के पुत्र हैं. उनके बड़े भाई सनत कुमार दाश, जयमुनी प्रसाद दाश, मानस रंजन दाश और छोटे भाई दिनेश किशोर दाश हैं. परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गर्व जताया है.

प्राथमिक विद्यालय कुड़मा से शिक्षा प्राप्त कर IIT खड़गपुर तक कैसा रहा सफर

आशीष दाश की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी नींव झारखंड की मिट्टी और सरकारी विद्यालयों में पड़ी. उनकी कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई राजनगर के प्राथमिक विद्यालय कुड़मा में हुई. इसके बाद राजकीय बुनियादी विद्यालय (राजनगर) में 6ठवीं-7वीं और एस.एस. हाई स्कूल (राजनगर) से वर्ष 1987 में प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की. वर्ष 1989 में टाटा कॉलेज चाईबासा से आईएससी की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी. फिर भुवनेश्वर होते हुए वे अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचे. वर्तमान में वे अमेरिका में ही निवास कर रहे हैं और अब इंफोसिस के सर्वोच्च पद यानी सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड: उत्पाद सिपाही और एएसआई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

गांव में मिठाइयां बांटकर मनाया गया जश्न

आशीष कुमार दाश की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव कृष्णापुर समेत पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में उत्सव जैसा माहौल है. ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. ग्रामीणों का कहना है कि एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर दुनिया की अग्रणी आईटी कंपनी के शीर्ष पद तक पहुंचना क्षेत्र के तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल और प्रेरणास्रोत है. परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की है.

ये भी पढ़ें: बोकारो बाल सुधार गृह में वायरल फीवर का प्रकोप, 14 बच्चे पड़े बीमार, अलर्ट मोड पर डॉक्टर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >