Seraikela Kharsawan News : जोरडीहा में चल रहा अवैध खनन, 32,500 घन फीट पत्थर बरामद

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी के नेतृत्व में शुक्रवार को खनन विभाग की टीम द्वारा सरायकेला थाना अंतर्गत मौजा जोरडीहा (मुड़कुम) में अवैध पत्थर खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध औचक अभियान चलाया गया.

सरायकेला.

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी के नेतृत्व में शुक्रवार को खनन विभाग की टीम द्वारा सरायकेला थाना अंतर्गत मौजा जोरडीहा (मुड़कुम) में अवैध पत्थर खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध औचक अभियान चलाया गया. इस दौरान दो हाइड्रोलिक एक्सकैवेटर, दो ड्रिलिंग मशीन व लगभग 32,500 घन फीट पत्थर खनिज जब्त किया गया. स्थल पर वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किये जाने पर सभी जब्त खनिज व यंत्रों को सरायकेला थाना को सुपुर्द किया गया. खनन पदाधिकारी ने बताया कि मामले पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. इस अभियान में सरायकेला थाना व स्थानीय पुलिस बल का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >