खरसावां. स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आकर्षणी पीठ के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक जंगली हाथी अचानक दिखायी दिया. यह हाथी पहाड़ी से नीचे उतर कर मैदान में लोगों के काफी करीब पहुंच गया. आकर्षणी पीठ में पूजा करने आए लोग हाथी को 60-70 फीट की दूरी पर देखकर सहम गए. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हाथी खरसावां-उकरी मुख्य सड़क और खेतों के बीच विचरण करता रहा. दोपहर 12 बजे से लेकर शाम तक हाथी आकर्षणी पहाड़ी के नीचे इधर-उधर तेज गति से घूमता रहा और देर शाम होते-होते वापस पहाड़ी के अंदर चला गया.
Seraikela Kharsawan News : अचानक आकर्षणी पीठ पर पहुंचा हाथी, श्रद्धालुओं में अफरातफरी

Seraikela Kharsawan News : अचानक आकर्षणी पीठ पर पहुंचा हाथी, श्रद्धालुओं में अफरातफरी
Copied link
काफी संख्या में पूजा करने पहुंचे थे श्रद्धालु, हाथी को नजदीक देख सहमे, देर शाम पहाड़ की ओर चला गया