दादी का कातिल पोता बहरागोड़ा से 36 घंटे में गिरफ्तार

चांडिल में सेवानिवृत्त एएनएम की हत्या के आरोपी पोते को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बहरागोड़ा से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने बाइक के शॉकर से दादी की हत्या की थी.

चांडिल : नीमडीह के चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में सेवानिवृत्त एएनएम सुप्रीति मजूमदार (67) की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर आरोपी पोते विक्की गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मालूम हो कि, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार होकर बहरागोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव कुमारदाह में छिपा हुआ था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

बाइक के शॉकर से विक्की ने दादी पर किया था हमला

नीमडीह थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दादी की हत्या करने की बात स्वीकार ली है. पुलिस के अनुसार, विक्की गोस्वामी ने अन्य जाति में शादी की थी. इसी बात को लेकर उसका अपनी दादी के साथ विवाद चल रहा था. रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर बाइक के शॉकर से दादी पर हमला कर दिया. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के कारण सुप्रीति मजूमदार की मौत हो गयी.

विवाद के बाद बेकाबू हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान घर में विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने आपा खो दिया. उसने बाइक के शॉकर से दादी पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गयी और उनकी पर मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

मृतका के भाई सत्येंद्र मजूमदार की लिखित शिकायत पर नीमडीह थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव कुमारदाह पहुंचा है. इसके बाद पुलिस की टीम ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दबिश दी. सोमवार देर रात पुलिस ने कुमारदाह में छापेमारी कर आरोपी बिक्की गोस्वामी को गिरफ्तार कर उस नीमडीह थाना लाया गया, जहां पुलिस ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस ने घटना के कारण और हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गये बाइक के शॉकर समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी जुटायी.

36 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

हत्या के बाद आरोपी के फरार होने से पुलिस के सामने उसे जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती थी. पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद पुलिस को सफलता मिली. घटना के करीब 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. मंगलवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी बिक्की गोस्वामी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़े : रिश्ते का कत्ल, जानें कौन है वह कलयुगी पोता जिसने अपनी ही दादी की कर दी हत्या



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >