सरायकेला.
जिला समाहरणालय सभागार में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी केंद्रों में बच्चों को नियमित पोषाहार उपलब्ध कराने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.सीडीपीओ व एलइओ करें नियमित निरीक्षण
डीसी ने सभी प्रखंडों के सीडीपीओ और एलइओ को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पोषाहार, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर उसी दिन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा.भवनविहीन केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित करें
उपायुक्त ने निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने तथा जर्जर केंद्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. सावित्री बाई फुले योजना और विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के पात्र लाभुकों को लाभ देने पर भी जोर दिया गया.
