झारखंड के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का निधन, पूर्व सांसद समेत कई लोगों ने जताया शोक, आज होगा अंतिम संस्कार

Gulab Singh Munda Died: सरायकेला के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा का चाईबासा के सदर अस्पताल में शनिवार की देर शाम निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार होगा.

खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा (86) का शनिवार की देर शाम निधन हो गया. वह पिछले एक माह से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनका निधन चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ. उन्होंने बिहार बिधान सभा में 1972 से 1977 तक खरसावां विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. तीन दिन पहले ही उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था.

बीते 20 दिनों से छोड़ चुके थे भोजन

गुलाब सिंह मुंडा के पुत्र संजोग बानरा ने बताया कि पूर्व विधायक वे पिछले 20 दिनों से भोजन तक छोड़ चुके थे. उन्हें भोजन के रूप में लिक्विड पेय दिया जा रहा था. शनिवार की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली.

रविवार को पैतृक गांव कुचाई के तिलोपदा में होगा अंतिम संस्कार

गुलाब सिंह मुंडा के पार्थिव शरीर की अंत्योष्टी रविवार को स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार उनके पैतृक गांव कुचाई के तिलोपदा में किया जायेगा. शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कुचाई के तिलोपदा लाया गया. उनके परिवार के कई सदस्य दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में रहते हैं. रविवार को परिवार के सभी सदस्य जब पहुंचेंगे उसके बाद ही पार्थिव शरीर की अंत्योष्टी की जायेगी. उनके निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल मुंडा ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

सादगी भरा था गुलाब सिंह मुंडा का जीवन

खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा सादगी भरा के जीवन जीते जाते थे. उनकी छवि बेहद मददगार और मिलनसार वाली रही. उन्हें साइकिल पर चलना खूब पसंद था. पूर्व विधायक होते हुए भी अक्सर वे साइकिल घूमते दिख जाते थे.

Also Read: देवघर के मीना बाजार में लगी भीषण आग, 41 दुकानें जलकर राख, ढाई करोड़ का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >