बनाई जा रही थी अवैध शराब, तभी उत्पाद विभाग ने मारा छापा, फिर...

सरायकेला के नीमडीह में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर पांच अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बरामद की गई है.

सरायकेला : अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव में छापेमारी कर पांच अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान मौके से 2,400 किलोग्राम जावा महुआ और 60 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

डीसी नितिश कुमार सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद विजय क्षितिज मिंज के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जुगीलोंग में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी की. टीम के पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान पांच स्थानों पर अवैध रूप से चुलाई शराब तैयार किए जाने की पुष्टि हुई. टीम ने सभी भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया.

महुआ शराब को किया जब्त

छापेमारी के दौरान बरामद जावा महुआ और तैयार महुआ शराब को जब्त कर लिया गया. वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उत्पाद अधिक्षक विजय क्षितिज मिंज ने कहा - जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. प्रशासन का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा. संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >