seraikela kharsawan news: पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने पर जोर : आइजी

सरायकेला खरसावां पहुंचे आइजी अखिलेश झा

सरायकेला. रांची प्रक्षेत्र के आइजी अखिलेश झा बुधवार को सरायकेला-खरसावां पहुंचकर जिला पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इसके बाद आइजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिला में विधि व्यवस्था की जानकारी हासिल की. आइजी ने विभागीय फाइलों की जांच करते हुए लंबित कांडों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने एसपी ऑफिस के क्राइम शाखा, लेखा शाखा, विधि शाखा, पासपोर्ट शाखा, सामान्य शाखा सहित फाइलों की गहनता से निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद आइजी ने कहा कि रूटीन कार्य के तहत निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस की कार्यक्षमता को विकसित करते हुए बेहतर पुलिसिंग कैसे दी जाये, इसका निर्देश दिया गया. पुलिस-पब्लिक संबंध को और अधिक मजबूत करते हुए अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर आवश्यक टिप्स दिये गये. मौके पर एसडीपीओ समीर कुमार सावैयां, डीएसपी प्रदीप उरांव, थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >