Seraikela Kharsawan News : नीमडीह व कुकड़ू में हाथी का उत्पात, दहशत में लोग

धान व चावल खा गये, ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को भगाने की मांग की

चांडिल. नीमडीह थाना क्षेत्र के बाना गांव में मंगलवार सुबह करीब चार बजे झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने कल्याण सिंह की राशन दुकान का शटर तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद बाना गांव निवासी लुपुंगडीह पंचायत की मुखिया कलावती सिंह के घर में रखे धान को अपना आहार बनाया. मुखिया के घर में रखे धान को हाथी खा गया. इसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया.

कुकड़ू के बाकारकुड़ी गांव में चावल खाया :

कुकड़ू प्रखंड में भी जंगली हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. झुंड से बिछड़े हाथी ने सोमवार रात में बाकारकुड़ी गांव में उत्पात मचाया. हाथी ने घर का दरवाजा तोड़कर चावल को निवाला बनाया. घर में रखे ड्रम, हंडी और बर्तन को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी आने से गांव के लोग डरे सहमे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी के उत्पात से क्षेत्र में दहशत है. शाम ढलते ही जंगली हाथी गांव में आकर उत्पात मचा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को भगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >