Seraikela News : आकर्षणी पीठ पास से शराब दुकान नहीं हटी, तो वोट बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

खरसावां में महिला समितियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, समस्याओं से अवगत कराया

खरसावां. खरसावां की चिलकु पंचायत की महिला समितियों ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. महिलाओं ने आकर्षणी पीठ (मंदिर) के पास से विदेशी शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि मंदिर के समीप शराब दुकान होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है. चिलकु की महिला समितियों ने पूर्व में ज्ञापन सौंपा था. अब महिला समितियों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि एक सप्ताह के भीतर शराब दुकान स्थानांतरित नहीं होने पर वोट बहिष्कार करने को विवश होंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में ज्योत्सना मंडल, अनिता मंडल, नमिता महतो, कमलिनी महतो, अंकिता मंडल, लवंगलता मंडल, शकुंतला महतो, सपना महतो समेत कई महिलाओं के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >