Seraikela Kharsawan News : तीन सदस्यीय समिति करेगी खरसावां भोया सड़क की राइडिंग क्वालिटी की जांच

12.89 करोड़ से खरसावां-भोया सड़क की राइडिंग क्वालिटी का सुधार कार्य चल रहा है

खरसावां. खरसावां के केरसे मुंडा चौक से खूंटपानी के भोया तक पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधार एवं सौंदर्यीकरण (आइआरक्यूपी) कार्य अब जांच के दायरे में आ गया है. लगभग 12.89 करोड़ रुपये की लागत से संचालित परियोजना की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शिकायत के आधार पर डीडीसी रीना हांसदा ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. जांच दल में सरायकेला के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता विष्णु कुमार रवानी तथा ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल) के कनीय अभियंता जैक टुडू को शामिल किया गया है. डीडीसी ने जांच टीम को एक सप्ताह के भीतर स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.

क्या है शिकायत में:

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी और अलकतरा (बिटुमेन) की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है. साथ ही सड़क किनारे स्थित एक बड़े तालाब के पास अलकतरा मिक्सिंग प्लांट लगाये जाने पर भी आपत्ति जतायी गयी है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्लांट से निकलने वाला धुआं और धूल तालाब के पानी को दूषित कर रहा है. साथ ही निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल और धुएं से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डीडीसी ने जांच समिति को इन सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >