मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले कोल्हान के विधायक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

झारखंड के रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में कोल्हान के विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश 

रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में कोल्हान के विधायकों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. बैठक में राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ. 

कई विधायक रहे मौजूद 

विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और स्थानीय आवश्यकताओं से अवगत कराया.  साथ ही सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई. चाईबासा विधायक सह राज्य के राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मझगांव विधायक निरल पूरती, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार आदि उपस्थित रहे. 

अध्ययन यात्रा की जानकारी मुख्यमंत्री को दी 

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने हाल ही में पूरे हुए उनके अध्ययन यात्रा के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बताया गया कि 10 से 25 मई तक विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में झारखंड विस की आवास समिति ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उतराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था. राजस्थान और मध्य प्रदेश के विस सभा का भी दौरा किया था. विधायक दशरथ गागराई ने अध्ययन यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साझा किया.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >