सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के खेजुरदा गांव में स्थापित रामेश्वर शिव मंदिर में वार्षिक चड़क पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई. पारंपरिक तरीके से स्थानीय जलाशयों से घट यात्रा निकाली गई. मांदर और नगाड़े की थाप पर भोक्ताओं ने घट यात्रा निकाली और मंदिर में स्थापित किया. पारंपरिक रुप से शुभ घट, वृंदवन घट, गरिया भार, कालिका घट और मडा पाट आदि निकाल कर यहां मंदिर में स्थापित भगवान रामेश्वर शिव को समर्पित की गई.
चड़क पूजा के दौरान सभी धार्मिक रश्मों को निभाया गया
सड़क पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खेजुरदा गांव पहुंच कर भगवान रामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की. साथ ही जलाभिषेक करते हुए क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्राथना की. चड़क पूजा के पूजा के दौरान सभी धार्मिक रश्मों को निभाया गया. चड़क पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार को अहले सुबह कालिका घट निकाला गया. कालिका घट निकालने के दौरान जगह जगह रुक कर पूजा अर्चना की गई.
खेजुरदा में 1802 से हो रही है चड़क पूजा
मालूम हो कि वर्ष 1802 से खेजुरदा गांव में रामेश्वरम शिव मंदिर की पूजा अर्चना की जा रही है. खरसावां के हरिभंजा पंचायत के खेजुरदा का रामेश्वर शिव मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है. मंदिर को भी काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भोले नाथ के महिमा पर गीत गूंज रहे थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत
