सरायकेला-खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश और अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चिल्गु के पास चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में छापामारी अभियान को चलाया गया.
1000 किलो जावा महुआ और 50 लीटर शराब बरामद
छापेमारी अभियान के दौरान कुल 5 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. कार्रवाई के क्रम में लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद अवैध उत्पाद सामग्री को नियमानुसार जप्त कर नष्ट किया गया.
संचालकों पर कार्रवाई
संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ नियम के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश
गिरिडीह के अवि गोयल ने किया कमाल, कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बने स्टेट टॉपर
