चांडिल गोलचक्कर के पास विकास की भेंट चढ़ा पहाड़! धंसा बड़ा हिस्सा

चांडिल गोलचक्कर के पास एनएच-33 पर पहाड़ का हिस्सा धंसने से हड़कंप मच गया। भारी बारिश के कारण सड़क निर्माण के दौरान काटा गया पहाड़ कमजोर हो गया है।

चांडिल. सरायकेला-खरसावां के टाटा-रांची एनएच-33 स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे गए पहाड़ का एक हिस्सा मंगलवार सुबह अचानक धंस गया. पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से यह प्राकृतिक खतरा सामने आया है. गनीमत रही कि घटना के वक्त मार्ग पर कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

निर्माण के लिए काटा गया पहाड़, बना खतरा

एनएच-33 के चौड़ीकरण के दौरान सड़क विस्तार के लिए यहां पहाड़ की कटाई की गयी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ और पेड़ों की कटाई से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है. पेड़ों की जड़ें जो मिट्टी को बांधकर रखती थीं, उनके हटने और बारिश से पहाड़ की पकड़ कमजोर पड़ गयी, जिससे यह हादसा हुआ.

प्रमुख मार्ग पर बढ़ी चिंता, लोगों में नाराजगी

चांडिल गोलचक्कर से गुजरने वाला यह मार्ग चांडिल, कांड्रा, आदित्यपुर, गम्हरिया, जमशेदपुर और चाईबासा जैसे प्रमुख औद्योगिक व प्रशासनिक क्षेत्रों को जोड़ता है. इस व्यस्त मार्ग पर दिनभर भारी वाहनों का तांता लगा रहता है. इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

निर्माण एजेंसी की कार्यशैली सवालों के घेरे में

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मौके की जांच कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे. यह सुनिश्चित होना चाहिए कि मिट्टी के कटाव को रोकने और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था है या नहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >