बदला जमशेदपुर-रांची रूट, नये आरओबी से समय की होगी बचत, देखें पूरी खबर

चांडिल गोलचक्कर का पुराना रास्ता बंद होने से वाहन चालकों और दुकानदारों में भारी नाराजगी, नए आरओबी से आवागमन शुरू. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

चांडिल. चांडिल गोलचक्कर से जमशेदपुर जाने वाले पुराने मार्ग को अचानक बंद कर दिये जाने से स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है. सड़क पर मिट्टी डालने के साथ ही बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है. अब चालकों को नये आरओबी से जमशेदपुर और रांची की ओर आवागमन करना पड़ रहा है.

बिना सूचना और सुरक्षा इंतजाम के रास्ता बंद

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुराने मार्ग को बंद करने से पहले कोई स्पष्ट साइन बोर्ड या पूर्व सूचना नहीं दी गयी थी. इसके अलावा, बैरिकेडिंग पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था न होने के कारण रात के समय दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है. हालांकि रास्ते को स्थायी रूप से बंद किए जाने की चर्चा है, लेकिन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

40 से अधिक दुकानदारों के रोजगार पर संकट

पुराना रास्ता बंद होने का सबसे बुरा असर गोलचक्कर के आसपास कारोबार करने वाले दुकानदारों पर पड़ा है. यहां छोटी-बड़ी करीब 40 से अधिक दुकानें हैं, जहाँ वाहनों की आवाजाही थमने से ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. दुकानदारों का कहना है कि यदि यह मार्ग स्थायी रूप से बंद रहा, तो उनके सामने गंभीर बेरोजगारी का संकट खड़ा हो जायेगा. असंतोष जताते हुए स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से पुराने मार्ग पर यात्री बसों और ऑटो का परिचालन पुनः शुरू करने की जोरदार मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >