चांडिल डैम में हाथियों की अठखेलियां बनी चर्चा, घंटों पानी में खेलते रहे तीन जंगली हाथी

Chandil Dam : सरायकेला-खरसावां के चांडिल डैम में तीन जंगली हाथी घंटों पानी में अठखेलियां करते नजर आए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Chandil Dam : सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर-धातकीडीह गांव के पास शुक्रवार सुबह चांडिल डैम किनारे कल्याणपुर का नजारा उस समय आकर्षण का केंद्र बन गया, जब तीन जंगली हाथी डैम के पानी में उतरकर मस्ती करते नजर आए. सुबह करीब 6 बजे हाथियों का झुंड पानी में पहुंचा और काफी देर तक अठखेलियां करता रहा.

हाथियों की मस्ती का वीडियो वायरल 

हाथियों को पानी में खेलते देख आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में डैम किनारे पहुंच गए. किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाया तो किसी ने तस्वीरें कैद कीं. देखते ही देखते हाथियों की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

गर्मी से राहत पाने डैम में उतरे हाथी 

ग्रामीणों के अनुसार गर्मी और उमस के बीच हाथियों ने डैम के ठंडे पानी में स्नान कर राहत महसूस की. इस दौरान हाथी पूरी तरह शांत दिखाई दिए और पानी में सूंड उठाकर खेलते रहे. हालांकि वन विभाग और स्थानीय लोगों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की, क्योंकि जंगली हाथी कभी भी आक्रामक हो सकते हैं.

हाथियों की अठखेलियों बनी चर्चा 

हाथियों की इस अनोखी अठखेलियों ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया और सुबह-सुबह डैम किनारे में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही. जिसके बाद हाथियों का झुंड ईचागढ़ के कालीचामदा डैम अंदर से तैरते हुए पहुंचे. कालीचामदा पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >